वाराणसी। संसदीय क्षेत्र से गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने व गोकशी बन्द करवाने का संकल्प वाराणसी लोकसभा से चुनाव लड़़ने वाले गौ गठबंधन समर्थित प्रत्याशी व युग तुलसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोली शेट्टी शिवकुमार ने तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में आज शपथ ग्रहण करने वाले नरेंद्र मोदी को गौकशी बन्द कराने व गौ हत्यारों को कठोर सबक सिखाने का उनका वचन याद दिलाते हुए आगामी बकरीद पर गौमाता की रक्षा करने व गौ हत्यारों कठोर दंड देने की मांग की है।

ज्ञातव्य हो कि चुनाव के अंतिम चरण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीता माता के जन्मभूमि से नरेंद्र मोदी के मन की बात बताते हुए कहा था कि तीसरी बार आपलोग मोदी जी को प्रधानमंत्री बना दीजिए हमलोग गौहत्यारों को उल्टा लटका देंगे।व उन्हें ऐसा सबक सिखाएंगे की गौहत्या की कोई कल्पना नही कर सकेंगे।

उन्होंने कहा पहली रोटी गाय की और मोदी जी का पहला साइन भी गौरक्षा हेतु होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *