
वाराणसी।आयुर्वेद योग नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन चैतन्य योग सेवा संस्था ने एक दिवसीय नि:शुल्क योग व आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन सोनिया स्थित चैतन्य केंद्र पर किया गया।
शिविर का उद्घाटन शहर के जाने-माने वैद्य अरुण दत्त राजौरिया (गोल्डमेडलिस्ट) डॉक्टर राज कसेरा,योग चिकित्सक आशीष टण्डन, किशन विश्वकर्मा (प्राकृतिक चिकित्सक)अनिल केशरी, किशन मिश्रा, वी वी सुंदर शास्त्री, प्रोफेसर नवनीत मिश्रा , अतिन दादा, डॉ अभिषेक गुप्ता, रामशंकर गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगो शामिल रहे।जिन्हें निःशुल्क आयुर्वेद परामर्श व दवाओं व मर्म चिकित्सा , लीच थेरेपी, आदि द्वारा उपचार दिया गया।
शिविर में मुख्य रूप में प्रीति सिंघी, गीता मेहरा राजेंद्र प्रसाद,मीना सिंह, कल्पना शाह, मिनी जी, कुमुद सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, हीना,अशोक गुप्ता,शुभ्रा बसाक, रागिनी गुप्ता, राजेंद्र चौरसिया, संजय, जय चावरिया, हीना ने विशेष जानकारी ली। शिविर सार्थक रहा।
वैद्य अरुण दत्त राजौरिया व डॉ राज कसेरा , किशन विश्वकर्मा जी ने बहुत से रोगों को आहार, ऋतु, जीवनचर्या, दिनचर्या, के पालन द्वारा जटिल से जटिल रोगों का निदान हो सकता है। रोग होने से पहले ही उपचार किया जा सकता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिलेश, शोभित, सागर, धर्मेंद्र, नीरज, देव, स्वयं, अवधेश, राहुल गुप्ता अभिषेक पांडेय, गौरव, सुजीत, सूर्या, अर्चना, पूजा,रिचा साहा, सृष्टि, दीपिका, अपर्णा, लोग सम्मिलित रहें|
