वाराणसी। गुरुधाम चौराहे पर स्थित अति प्राचीन बाल हनुमान मंदिर व चौराहे पर दीपक जलाएं गए, हनुमान जी का विधिवत पूजा अर्चना कर उपस्थित जनो को मिठाई, पानी, बिस्किट का वितरण कर जय-जयकार किया।

आज वरिष्ठ समाजसेवी प्रियंबदा सिंह के नेतृत्व में तथा इनरव्हील क्लब वाराणसी एवं क्षेत्रीय सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

ज्ञातव्य हो कि काशी के सांसद मोदी जी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद का पदभार ग्रहण किया है।

काशी की प्रिय जनता में हर्ष व्याप्त है। आपस में मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त किया।

आयोजित कार्यक्रम में प्रियंबदा सिंह, आरती पाठक,ई वशिष्ठ नारायण सिंह,भाई लाल सिंह, कैलाश सिंह विकास सहित क्षत्रिय सेवा समिति व इनरव्हील क्लब वाराणसी की पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *