एक और सर्जिकल स्ट्राइक की मांग

 

वाराणसी। जम्मू मे रविवार को हुए कायराना आतंकी हमले के खिलाफ बनारस के अधिवक्ताओ ने पाकिस्तान का झंडा फूंक कर आक्रोश व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए।बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानन्द राय और विनोद पांडेय भैयाजी के नेतृत्व मे अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद ,आतंकवाद आतंकवादी मुर्दाबाद,‌ मुर्दाबाद,पाकिस्तान होश मे आओ आदि नारा लगाते हुए पाकिस्तान का झंडा दहन किया। वक्ताओं ने एक बार पाकिस्तान के खिलाफ पुन:सर्जिकल स्ट्राइक‌ की मांग की। विरोध प्रदर्शन मे नित्यानन्द राय व विनोद पांडेय भैयाजी, संजीवन यादव,मनीष सिंह ,मनीष राय,ज्ञानप्रकाश राय,राजन पांडे,उदयनाथ शर्मा,गणेश पाल,दिनेश ठाकुर ,ओमपाल यादव,अशोक त्रिपाठी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *