
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़ ।मंगलवार के शुभ अवसर पर गाँव धनेज दूबे नहर पर श्री भगवान दूबे के विद्यालय पर पवनसुत हनुमान जी का पूजा अर्चना कर शरबत वितरण किया।
शैलेन्द्र द्विवेदी ने बताया ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगलवार के अवसर पर शर्बत और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संचालित कार्यक्रम पर पवन पुत्र श्री हनुमान जी का पूजन अर्चन किया गया ।
इस अवसर पर भंडारे का शुभारंभ किया और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया । राहगीरों को रोक- रोक कर के सहयोगियों ने शर्बत और प्रसाद दिया गया।
इस मौके पर रामसेवक दूबे , शैलेंद्र दूबे, श्री भगवान दूबे , आदेश कुमार दूबे, श्यामधर चौबे, कौशल कुमार दूबे ,कृष्ण आसरे दूबे ,राम विनय दूबे, रुद्र प्रताप दूबे ,बृजेश पांडेय ,वेद प्रकाश चौबे, इंद्र प्रताप दूबे (शिवम ), एसपी पांडेय, डंपी, विपिन, विकास, लक्ष्मण दूबे, अर्पित , सुंदरम, सचिन आदि सहयोगी मौजूद रहे।
