
वाराणसी। काशी के दो निवासी भी गत दिनों जम्मू में हुए आंतकी हमले में जख्मी हो गए थे। वे शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के काल भैरव वार्ड स्थित हाथी गली के निवासी हैं। आज मंगलवार को पूर्वांह उक्त दंपति की घर वापसी हुई। जानकारी मिलते ही दोनो का हाल जानने पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी उनके घर पहुंचे। घर पहुंच कर घायल अतुल मिश्रा से वहां घटित घटना के बारे में जाना व उनकी कुशलक्षेम पूछी। अतुल ने विस्तार से सारी घटना के बारे में भी उन्हें बताया।
बताते चलें कि जम्मू संभाग के रियासी इलाके विगत दिनों यात्री बस पर आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमे नौ यात्रियों को जान गवानी पड़ी थी तथा 37 अन्य घायल हुए थे। उन घायलों में हाथी गली निवासी अतुल मिश्रा व उनकी पत्नी नेहा मिश्रा भी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ने तत्काल प्रशासन से वार्ता कर, दोनो के समुचित इलाज की व्यवस्था कराई थी। आज दोनो के घर वापसी पर पूरा परिवार हर्षित रहा और विधायक को धन्यवाद दिया।
