उत्तराखंड।जोशीमठ का नाम पौराणिक ज्योतिर्मठ किए जाने के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से सहमति प्रदान किए जाने पर ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ महाराज ने प्रसन्नता जाहिर की है । उन्होंने इसके लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणा अब जल्दी से अमल में आएगी, ऐसा उन्हें विश्वास है। उन्होंने इसके लिए सभी सनातन धर्मबलम्बियो को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *