
फुटबॉल खिलाड़ियों ने जाना फुटबॉल की बारीकिया
वाराणसी। सिएट कॉलेज (गहनी) के खेल मैदान पर बुधवार से युवा फुटबॉल खिलाड़ियों का 12 दिवसीय फुटबाल प्रशिक्षण शिविर आरंभ हुआ । प्रथम दिन प्रशिक्षण के लिए 50 फुटबॉल खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया। खिलाड़ियों को गेंद को रोकना, जगह बनाना और पास देने का तरीका सिखाया गया।पंजीकरण के साथ ही खिलाड़ियों को किट वितरित किया गया। सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों को वर्ग में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्य अतिथि यूपीएससी के अध्यक्ष व लक्ष्मण एवार्डी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर मुस्ताक अली ने कहा कि हमारा अभ्यास ही हमारी सफलता का आधार बनेगा। प्रशिक्षकों की बात सावधानी पूर्वक सुनकर उसे व्यवहार में लाना हमारे प्रशिक्षण का मुख्य बिंदु है। सिएट कॉलेज के प्रबंधक नवीन कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत और यूपीएससी के सचिव सत्येंद्र बहादुर सिंह एवं टेक्निकल डायरेक्टर (मेजर) डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने मुस्ताक अली को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। प्रशिक्षण शिविर में साकेत सिंह, दिनेश, सचिन, मनजीत, अमित एवं यासिर में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया। जूनियर खिलाड़ियों को प्रशिक्षक बीबी यादव ,संतोष श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण दिया। सभी खिलाड़ियों को किट संजीव राय एवं श्यामल किरण ने उपलब्ध कराया। इस अवसर पर निलेश सिंह ,दिनेश नेगी ,बृजेश माहेश्वरी, अनुराग सिंह फायका अली ,शरद सिंह ,अमित , प्रज्ञा सिंह एवं पलक सिंह आदि थे।
