
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़।ज्येष्ठ मास के बाद में बढ़ती भीषण गर्मी से पशु पक्षी मानव के जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिसका परिणाम है कि तापमान कि मुश्किलें भी बढ़ गई है। घर से निकलने वाले लोग चेहरा समेत पूरा शरीर को ढककर चल रहे है। जिससे धूप से शरीर की सुरक्षा होती रहे। तेज धूप व गर्मी बढ़ गई है। लिहाजा लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे है। लेकिन लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। गर्मी से लोगों की हालत खराब हो रही है वहीं लू के थपेड़ों ने झुलसा दिया है। तपिश के कारण लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है दिन भर गर्म हवा से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तेज धूप के साथ पुरवइया हवा भी चलना बंद हो जाने के कारण गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर में गर्मी अधिक होने से लोग जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं। लोग ठंड पेय पदार्थ पी रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य पं ऋषिकेश शुक्ला ने बताया की इन दिनों भीषण गर्मी में लोग घर-बाहर तथा छत पर पक्षियों के लिए पानी एवं दाना रखें तथा चौराहों पर पानी एवं शरबत की व्यवस्था समाजसेवी लोग कर रहे हैं जिससे उनको बहुत ही पुण्य फल की प्राप्ति हो रही है, बिजली गुम हो जाने के बाद गर्मी के मारे लोग घरों में भी तिलमिला रहे हैं देर शाम मौसम के ठंडा होने पर लोगों की राहत मिल रही है।
