21 जून को विशाल योग प्रदर्शन 

 

वाराणसी।100 बटालियन एनसीसी उदय प्रताप कॉलेज द्वारा संचालित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 14 जून से सनबीम सनसिटी बच्छाव में होगा। विधिवत उद्घाटन 15 जून शनिवार को होगा। शिविर में 500कैडेट शामिल होंगे। शिविर कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल ईला वर्मा ने बतलाया कि शिविर का उद्देश्य कैडेटों के अंदर नेतृत्व एवं सहचार्य की भावना पैदा करना, बी और सी प्रमाण पत्र की तैयारी, व्यक्तित्व विकास हेतु अवसर उपलब्ध कराना, सामाजिक कार्यों जल संकट एवं पर्यावरण के प्रति कैडेटों में अभिरुचि पैदा करना तथा स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति कैडेटों में जन जागरण पैदा करना है। कैडेट शिविर में ड्रिल, हथियारों की सिखलाई, मानचित्र अध्ययन तथा फायरिंग का अभ्यास करेंगे। विशिष्ट व्यक्तियों का व्याख्यान शिविर का आकर्षण होगा। 21 जून को विश्व योग दिवस पर सनबीम सनसिटी बच्छाव में एनसीसी कैडेटों द्वारा विशाल योग प्रदर्शन किया जाएगा। शिविर के डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश रोशन होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *