वाराणसी। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय,वाराणसी के यशस्वी कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा के अध्यक्षता में आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह व्यापी कार्यक्रम के अन्तर्गत विश्वविद्यालय के अध्यापक, कर्मचारी एवं छात्रों को शपथ दिलाई ।

कुलपति ने कहा कि हम सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिये जिसके लिये नियमित रूप से व्यायाम करना जरूरी है।

कुलपति प्रो शर्मा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने केे लिये नियमित रूप से योगाभ्यास और ध्यान तकनीकी को दिनचर्या में शामिल कर योग को अपने जीवन शैली में अपना कर विभिन्न बीमारियों को रोकने और अच्छे स्वास्थय को बनाये रखने हेतु नियमित तौर पर योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिये। जिसके लिये योग के प्रति आत्म जागरूकता फिर दूसरों को जागरूक करने की आवश्यकता है ताकि भारत ही नही अपितु सम्पूर्ण विश्व को स्वस्थ रखने की कल्पना साकार हो सके।

कुलसचिव श्री राकेश कुमार ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व दिनांक 12 जून से 18 जून 2024 के मध्य योग दिवस के अवसर पर शपथ/प्रतिज्ञा कर गिनीज बुक आंफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में भारत का नाम अंकित कराने हेतु राजभवन द्वारा निदेर्श प्रदान किये गये है। जिसके अन्तर्गत गूगल फार्म लिंक के माध्यम से विश्वविद्यालय परिवार के साथ महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं एवं शिक्षक/शिक्षणोत्तर कर्मचारी एवं उनके परिवारजनों को लिंक के माध्यम से खुद को अपडेट करते हुए प्रमाण पत्र प्राप्त कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराये ताकि गिनीज बुक आंफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में भारत का नाम अंकित किया जा सके।

उक्त शपथ समारोह में मुख्य रूप से प्रो0 हरिप्रसाद अधिकारी,प्रो0 हीरककान्ति चक्रवर्ती, प्रो. जितेन्द्र कुमार शाही, प्रो0 महेन्द्र पाण्डेय, प्रो0 रमेश प्रसाद, प्रो0 शैलेश कुमार मिश्र,प्रो0हरिशंकर पाण्डेय,प्रो0 शम्भूनाथ शुक्ल,प्रो0 विजय कुमार पाण्डेय,डाॅ0 विशाखा शुक्ला,डाॅ0 विजय कुमार शर्मा,डाॅ0 दुर्गेश पाठक,उपकुलसचिव केश लाल के साथ विश्वविद्यालय के समस्त अध्यापक, अधिकारी, कमर्चारी एवं छात्र उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *