वाराणसी। बकरीद पर्व पर शहर मे विशेष सफाई की मांग सपा ने की है। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि अपर नगर आयुक्त दुष्यंत मौर्या से बातचीत कर बकरीद पर्व पर शहर के सभी वार्डो मे विशेष सफाई अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ रखने की मांग की। उन्होने अपर नगर आयुक्त से कहा कि खासतौर पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मे कंटेनर की व्यवस्था भी समय के पूर्व कराया जाय। अपर नगर आयुक्त दुष्यंत मौर्या ने बकरीद के पर्व पर सफाई व्यवस्था मुंकम्मल करने हेतू अधिनस्थ अधिकारीयो को निर्देशित करने का आश्वासन दिया है। कंटेनर की व्यवस्था हेतु विभागीय कर्मचारीओ द्वारा चिन्हित किया जा चुका है जल्द ही समय के पूर्व सभी व्यवस्था पूर्ण कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *