
वाराणसी । विश्व रक्तदान दिवस पर विश्वनाथ धाम में शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर में भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के प्रान्तीय महासचिव नमित पारिख, प्रदीप इसरानी और रवि प्रकाश बरनवाल 55वीं बार और यशोदा बरनवाल ने भी ब्लड डोनेट किया। समाजसेवी रवि प्रकाश बरनवाल नियमित रक्तदाता है।
