वाराणसी। दिल मे छेद से पीड़ित बच्ची को ऑपरेशन बाद नया जीवन दान मिलने से उसके परिजनों में खूशी है। पीएचसी हरहुआ के तहत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ कार्यक्रम की टीम फ़रवरी माह में आंगनवाड़ी केंद्र सभईपुर किरन देवी के सेंटर पर स्वास्थ्य चेक करने पहुंची। जहाँ एक बच्ची रूही उम्र 5 वर्ष,6 माह माता सोनल देवी और पिता शिवम ग्राम सभईपुर को देखा। जिसके दिल मे छेद होने की पुष्टि नोडल मेडिकल ऑफिसर डॉ.अब्दुल जावेद ने किया। डॉ. जावेद ने जिला नोडल मेडिकल ऑफिसर आरबीएसके और एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय राय को दी थी। इस पर डॉ.राय ने डॉ. जावेद से बच्ची का विवरण लेकर सीएमओ आफिस में दिया।

सीएमओ ने रूही की पूरी फ़ाइल बना कर हरहुआ टीम को दिया। गरीब परिवार को जब जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ का लेटर ऑपरेशन के लिए मिला और वो भी फ्री में तो माता-पिता बहुत खुश हुए । 4 से 5 बार अलीगढ़ पहुँच कर अपनी बेटी रूही को दिखाता रहा। इसी बीच अधिक तवियत खराब होने पर दिखाया तो 13 जून को दिल के छेद का ऑपरेशन हुआ जहां रूही अब ठीक है। गाँव व परिवार के लोगों ने स्वस्थ की कामना को लेकर 4 बोतल ब्लड भी दिया था। जो ठीक होने की सूचना पर खुश हैं।

रूही को एक नई जिंदगी मिली जो खुलकर हंस सकती है। रूही के परिजनों का कहना है कि हमें हरहुआ स्वास्थ्य टीम ने बहुत हिम्मत दिया जिस का परिणाम मेरी बच्ची के चेहरे की खुशी बता रही है।

टीम में डॉअब्दुल जावेद डॉ अरविंद कुमार डॉ शैलेन्द्र कुमार ,विनोद कुमार, ए एनएम गीता देवी और रंजना कुमारी का सराहनीय योगदान रहा। हरहुआ पीएचसी के प्रभारी डॉ संतोष कुमार ने भी आरबीएसके टीम के प्रयास की सराहना की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *