
वाराणसी। पश्चिम बंगाल सपा के प्रदेश अध्यक्ष मानस भट्टाचार्य दो दिवसीय काशी दौरे पहुंचे। उनके साथ समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव थे। वाराणसी आगमन पर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व मे सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। श्री भट्टाचार्य ने विधान सभा से अधिक इस बार लोक सभा चुनाव मे वोट मिलने पर वाराणसी के सपा कार्यकर्ताओ के परिश्रम, निष्ठा के साथ कार्य करने पर बधाई दिया। पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। कहा कि अखिलेश यादव पूरे देश के नेता हैं। उन्होंने दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, वंचितों की आवाज को पूरे देश में मजबूत किया। यूपी की शानदार जीत ने पूरे भारत में संदेश दिया है। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड”, सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ( विश्वकर्मा ),कैन्ट की पूर्व विधायक प्रत्याशी पूजा यादव ,कैन्ट के पूर्व अध्यक्ष दिलीप कश्यप, जंतलेश्ववर यादव , सुशील विश्वकर्मा,विजय टाटा,सत्यनारायण यादव आदि थे ।
