स्कूली प्रतियोगिताओं के अभाव में फुटबॉल का विकास संभव नहीं

 

आज के नन्हे फुटबॉलर कल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी  

 

वाराणसी। यूपीएसए द्वारा सिएट कालेज गहनी में आयोजित फुटबाल प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करते हुए प्रशिक्षक अमित ने कहा कि समर्पण सीखने की बुनियाद है। आप अपना समर्पण दो । विश्वास किजिए हम आपको फुटबॉलर बना ही देंगे।‌ अच्छा फुटबॉलर के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिताओं में शामिल होना जरूरी है। जहां फुटबॉल की बारिकीयां परवान चढ़ती है। आज आवश्यकता है,वाराणसी में इंटरमीडिएट स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिताएं और खिलाड़ियों को जोड़ा जाए तभी फुटबॉल हमारे देश में एक अच्छे मुकाम पर पहुंचेगा। इसे हम तीन श्रेणियां में बांट सकते हैं। ए ,बी, सी डिवीजन। ए में कक्षा 11 से 12 तक के छात्र। बी में 9 से 10 तक के छात्र और सी में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र। इन वर्गों में फुटबॉल के खिलाड़ियों को तरास कर हम उनके लिए एक अच्छा प्लेटफार्म दे सकते हैं। प्रशिक्षको ने गहनी के खेल मैदान पर रविवार को फुटबॉल की तमाम बारीकियां से खिलाड़ियों को परिचित कराया।

इस अवसर पर डा.अरविन्द कुमार सिंह,राजीव तिवारी जनरल मैनेजर इंडियन बैंक, रामावतार सिंह ब्रांच मैनेजर इंडियन बैंक, मुश्ताक अली अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर, डॉ शेखर मिश्रा, सत्यम सिंह, नवीन सिंह, निलेश सिंह, शरद सिंह, अनुराग सिंह ,दिनेश नेगी ,साकेत सिंह, मानसी अग्रवाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *