
वाराणसी। हाथरस में कथा के दौरान भगदड़ में मारे गए लोगों को कैंडल जलाकर सपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ( विश्वकर्मा ) की अध्यक्षता में सपा कार्यकर्ताओ ने सिगरा स्थित गुलाब स्थित बाग पार्क मे कैंडिल जलाकर मारे गए श्रद्धालुओ के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजली सभा मे समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष हैदर “गुड्डू” ने कहा कि हाथरस का हादसा उप्र का बड़ा हादसा है हम सभी समाचार सुनकर दुखी है । विष्णु शर्मा ने कहा कि मृतको मे अधिकतर दलित व पिछड़े वर्ग के लोग शामिल है। सत्संग में जरूरत से ज्यादा भीड इकट्ठा हुई तो एल आई यू रिपोर्ट स्थानीय प्रशासन ने शासन को क्यो नही भेजा । शासन प्रशासन की लापरवाही के कारण हातरस का दर्दनाक हादसा है। सपा नेता विष्णु शर्मा ( विश्वकर्मा ) ने हाथरस सत्संग हादसे मे सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज के पैनल से निष्पक्ष जांच की मांग के साथ साथ मृत परिवार के परिजनो को पच्चीस लाख रुपए एवं घायलो को दस -दस लाख रुपए की आर्थिक मदद की मांग की है। 
श्रद्धांजलि सभा मे अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष हैदर “गुड्डू”,दक्षिणी विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष शमीम अंसारी,मोहसिन अंसारी, मोहम्मद अजफर उर्फ “गुड्डू मास्टर”,प्रदेश सचिव जावेद अंसारी,हिफाजत अली,साजिद खान “चिंटू” वाकिफ हुसैन,शमसिर आलम,अरशद खान,शहजादे खान,विजय टाटा, अरबाज अंसारी,आदि थे ।
