पूर्व राष्ट्रपति डा.कलाम की जयंती पर भाविप ने किया पौधरोपण

 

वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी प्रदेश, प्रांत उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय की नीलकंठ शाखा की ओर से महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए यज्ञ भी किया गया। कार्यक्रम शाखा गतिविधि संयोजक आहुति सिंह और निशांत सिंह के निवास पर आयोजित हुआ। महिला सहभागिता गतिविधि सहसंयोजक पूनम जायसवाल के जन्मदिन के अवसर पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान शाखा अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, आहुति सिंह, पर्यावरण गतिविधि सहसंयोजक निशांत सिंह और उमाशंकर जायसवाल उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *