दुर्गा पूजा समिति संरक्षक का उत्साह और गर्मजोशी से मनाया गया जन्मदिन

 

वाराणसी। अर्दली बाजार में गुरूवार को यू डी-लाइट क्लब दुर्गा पूजा समिति के वरिष्ठ संरक्षक संजय श्रीवास्तव ‘मोले’ का जन्मदिन समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों द्वारा अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।

आयोजन के दौरान क्लब के पदाधिकारियों ने उन्हें गर्मजोशी से माला पहनाई और सुंदर बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद केक काटा गया और उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों ने एकजुट होकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की।

इस अवसर पर मनोज रावत (अच्छू), संजय विश्वकर्मा, रवि श्रीवास्तव, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सोनकर, अनूप सिंह, हर्ष यादव, अभिषेक सोनकर, आयुष गुप्ता, रौशन गुप्ता, देवांश विश्वकर्मा, अमित राय, अंकुश प्रकाश और कृष्णा शर्मा सहित समिति के कई अन्य सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *