उदय प्रताप कालेज कर्मचारी संघ के प्रगति अध्यक्ष,बिमलेश मंत्री और दिनेश कुमार सिंह संयुक्त मंत्री चुने गए

वाराणसी। उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय में गुरुवार को शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी भरत कुमार सिंह और वरुण कुमार सिंह की देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में प्रगति सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और बिमलेश कुमार सिंह को मंत्री चुना गया। गरिमा गौतम व सुरेन्द्र कुमार- उपाध्यक्ष, रंजीत कुमार सिंह – कोषाध्यक्ष, दिनेश कुमार सिंह को संयुक्त मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। चुनाव के दौरान पूर्व अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह, पूर्व मंत्री अखिलेशेन्द्र प्रताप सिंह, शिव प्रताप सिंह, प्रभात कुमार त्रिपाठी, डॉ. सतीश कुमार, राकेश कुमार सिंह और शिवाजी सिंह थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *