पद्म विभूषण स्व केलु चरण महापात्र के शिष्यों ने ओडीसी नृत्य की प्रस्तुति दी मां जगदम्बा के सम्मुख

वाराणसी l केदारघाट स्थित गौरी केदारेश्वर मंदिर में श्री कुमार स्वामी मठ के संयोजन में शारदीय नवरात्र के पंचमी तिथि को संगीत संध्या का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों ने ओडीसी नृत्य के माध्यम से मां जगदंबे की आराधना कीl

 

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुमार स्वामी मठ के मैनेजर टी त्याग राजन शेखर, मठ के इंचार्ज अंबाले विश्वनाथ जी, गौरी केदारेश्वर मंदिर के मुख्य अर्चक धुलिपाला नारायण शास्त्री, अर्चक एलएन मूर्ति ने मां जगदंबे का विधि विधान से पूजन अर्चन करके कियाll

 

इसके पश्चात पद्म भूषण केलु चरण महापात्र के शिष्य राहुल मुखर्जी के संयोजन में ओडीसी नृत्य का शुभारंभ हुआl

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ कलाकार अमिका आराधना पावनी और साक्षी ने मंगलाचरण के माध्यम से भगवान गणेश की आराधना कीl

 

दूसरी प्रस्तुति बटु नृत्य था जिसके माध्यम से कलाकारों ने भगवान शिव की आराधना कीl कलाकार कौशिकी आराधना ने सुंदर प्रस्तुति कीl समापन भगवान शिव और जगदंबा की आराधना शांकरा वर्णन पल्लवी नृत्य से हुआl कलाकार पलक आराध्या साक्षी और श्वेता ने सुंदर प्रस्तुति दी ।

 

कार्यक्रम का संचालन केदारनाथ व धन्यवाद मंदिर के मुख्य अर्चक धुलिपाला नारायण शास्त्री ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *