
रिपोर्ट :- उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़ । बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र में थाना कप्तानगंज अंतर्गत जलालपुर महाबल पट्टी गांव के पास हाइवे पर चलती कार ने आटों के पीछे से जोर दार टक्कर मार दिया जिससे आटों घटना स्थल से लगभग बीस मीटर आगे जाकर एक खम्भे जा टकराया है। इस घटना से न केवल आटों अपितु कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना लगभग शाम साढे तीन बजे की है । 
बताया गया है कि दोनों वाहन आजमगढ़ की ओर से आ रहे थे जो सामने बूढ़नपुर की ओर जा रहे थे। लोगों ने बताया है कि आटों में कोई सवारी नहीं बैठी थी अन्यथा अनर्थ हो जाता। इस घटना में वैसे आटों चालक को आंशिक रूप से चोट लगी है जबकि कार चालक व इसमें बैठें लोग बाल बाल बच गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
