
जोधपुर।महावीर इंटरनेशनल ने बुधवार को राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रातानाडा में पर्यावरण बचाओ कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण, व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा कपड़े की थैली-मेरी सहेली से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की गई।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष वीरा सुधा गर्ग, सचिव वीर राजीव सक्सेना, वीर महेंद्र राज लूणावत, कौशल्या व्यास व अन्य उपस्थित रहे।
