
वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित प्रवास स्थल गोपाल लाल विला में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर दीपदान और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रवास स्थल समिति की ओर से आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह वीरेंद्र जी ने स्वामी जी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए गोपाल लाल विला को प्रेरणा स्थल के रूप में स्थापित करने का संकल्प दिलाया। विशिष्ट अतिथि राजकीय जिला पुस्तकालयाध्यक्ष कंचन सिंह परिहार थे। कार्यक्रम का संयोजन विनोद पांडेय “भैयाजी” ने किया। कंपोजिट स्कूल अर्दली बाजार के बच्चों को कापी,पेन पेंसिल आदि भेंट कर प्रोत्साहित गया। संचालन मनोज दुबे और धन्यवाद ज्ञापन रामप्रकाश दुबे ने किया। छात्र -छात्राओ सहित सभी ने स्वामी जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया। इस, अवसर पर राजेश तिवारी,सुनील राय,सौजीवन यादव,आरिफ अंसारी,दीपक राय कान्हा,अमित सिंह, अवनीश त्रिपाठी, विवेकानंद उपाध्याय, नित्यानंद राय, रवि बरनवाल,चंचल श्रीवास्तव,विपुल पाठक, राजू दूबे आदि थे।
