वाराणसी।सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो हरिशंकर पाण्डेय ने बताया कि
शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के योग आचार्य (एम०ए०) योग शास्त्री (बी०ए०) योग तथा पी०जी० डिप्लोमा इन योग (योग स्नातकोत्तर डिप्लोमा) के स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के प्रवेशार्थियों को सूचित किया जाता है कि आदेशानुसार विश्वविद्यालय परिसर में संचालित योग में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पद्धति से पेमेण्ट गेटवे के द्वारा शुल्क जमा कर प्रवेशावेदनपत्र पूरित करने हेतु अभ्यर्थियों के लिए सभी आवश्यक निर्देश, प्रवेशावेदनपत्र विश्वविद्यालय की आनलाइन वेबसाइट www.ssvvonline.in के “प्रवेश सत्र 2024-2025” विकल्प पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रवेशावेदनपत्र भरने से पूर्व दिशा-निर्देशों को भलीभाँति पढ़ ले तथा प्रवेश निदर्शिका में वर्णित नियमों के अनुसार विषय की प्रविष्टियों का चयन करें।
पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तिथि 05 जुलाई 2024 से 25 जुलाई 2024 तक निर्धारित की जाती है। प्रवेश के इच्छुक छात्रों से अपेक्षा की जाती है कि निर्धारित तिथियों तक प्रवेशावेदन पत्र पूरित कर ले। योग आचार्य (एम०ए०) योग शास्त्री (बी०ए०) योग तथा पी०जी० डिप्लोमा इन योग (योग स्नातकोत्तर डिप्लोमा) के छात्रों को अपना प्रवेशावेदनपत्र डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें। जिन्हें यथास्थान अपेक्षित अभिभावक / संरक्षक इत्यादि का हस्ताक्षर कराकर काउन्सिलिंग के समय उपस्थित होना अनिवार्य है। काउन्सिलिंग की तिथि पृथक ज्ञाप द्वारा घोषित की जायेगी।
प्रवेश-समिति के निर्णयानुसार रू0 6000/- (छः हजार रूपये) प्रति सेमेस्टर शुल्क निर्धारित है। तथा शैक्षिक अर्हता निम्नवत होगी।
1. योगा-शास्त्री (बी०ए०) में प्रवेश हेतु उत्तर मध्यमा अथवा इण्टरमीडिएट / समकक्ष सभी वर्ग से उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।

2. योगा-आचार्य (एम०ए०) में प्रवेश हेतु शास्त्री अथवा विधि मान्य विश्वविद्यालय से स्नातक/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण छात्र प्रवेश पा सकेगें।
3. पी०जी० डिप्लोमा इन योग (योग स्नातकोत्तर डिप्लोमा) में प्रवेश शास्त्री अथवा विधि मान्य विश्वविद्यालय से स्नातक/समकक्ष उत्तीर्ण छात्र प्रवेश पा सकेगें।
