वाराणसी। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में जनपद के सांसद आदर्श ग्रामों में राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ वंचित व असंतृप्त लोगों को पहुंचाने, जन सामान्य को जागरूक करने, सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने हेतु 08 से 31 जुलाई तक भिन्न-भिन्न तिथियों में कैंप एवं चौपाल का आयोजन किया जायेगा। चौपाल में विभिन्न योजनाओं यथा स्वच्छ शौचालय, उज्जवला कनेक्शन, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, स्वच्छ पेयजल, कन्या सुमंगला योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, किसान सम्मान निधि, के०सी०सी० भूमि विवाद धरौनी, विरासत, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, श्रमिक पंजीकरण आदि के संतृप्तिकरण की समीक्षा की जायेगी।

जिलाधिकारी ने सांसद आदर्श ग्रामवार नोडल अधिकारी एवं चार्ज अधिकारी नामित करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सम्बन्धित ग्राम में सर्वप्रथम समस्त विभाग अपने क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ कैम्प कर अपने विभाग से सम्बन्धित समस्त योजनाओं का ग्राम भ्रमण कर सत्यापन करेगें, इसके उपरान्त इच्छुक पात्र/वंचित व्यक्तियों/परिवारों को चिन्हित करेगें तथा इसका विवरण सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएगें। जिसको खण्ड विकास अधिकारी द्वारा चौपाल के दिन सूचीबद्ध कर प्रस्तुत किया जाएगा। कैम्प दिवस तक ग्राम की सफाई, सड़क पटरी मरम्मत, विद्युत तारों को ठीक किए जाने, पेयजल आपूर्ति में लिकेज आदि के मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। ग्राम चौपाल में जो शिकायतें प्राप्त होती है उनका रजिस्टर में अंकन करते हुए संबन्धित अधिकारियों को परिपालन हेतु शिकायती पत्र प्रेषित किया जाय एवं उसका गुणवत्ता पूर्ण व समायान्तर्गत निस्तारण कराते हुए रजिस्टर में अंकन किया जाय। जिन ग्राम पंचायतों में चौपाल का आयोजन किया जाना है वहां तीन दिन पूर्व से ही साफ-सफाई कराया जाय एवं डुगडुगी के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जाय। कैम्प के तीन दिन उपरान्त अपरान्ह 3.00 बजे चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कैम्प में चिन्हित पात्र व्यक्तियों को योजना से आच्छादन की कार्यवाही की जाएगी। चौपाल में समस्त विभागों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं का स्टाल लगाया जाएगा तथा ग्रामवासियों को आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। चार्ज अधिकारियों द्वारा समस्त विभागों एवं खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित कर चौपाल का आयोजन कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने चौपाल के ग्राम पंचायत स्तर पर सफल आयोजन क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु कार्यक्रम का निर्धारण किया है। जिसके अनुसार विकास खंड सेवापुरी के सांसद आदर्श ग्राम पंचायत-पूरे में पंचायत भवन पर 8 जुलाई को कैंप एवं 10 जुलाई को चौपाल का आयोजन होगा। इसके लिए खंड विकास अधिकारी सेवापुरी को नोडल एवं जिला कृषि अधिकारी को चार्ज अधिकारी नामित किया गया है। सेवापुरी के सांसद आदर्श ग्राम-पूरे बरियार में पंचायत भवन पर 9 जुलाई को कैंप एवं 12 जुलाई को चौपाल का आयोजन होगा। इसके लिए खंड विकास अधिकारी सेवापुरी को नोडल एवं सहायक निदेशक हथकरघा को चार्ज अधिकारी नामित किया गया है। विकास खंड काशी विद्यापीठ के सांसद आदर्श ग्राम सभा- ककरहिया में पंचायत भवन पर 15 जुलाई को कैंप एवं 18 जुलाई को चौपाल का आयोजन होगा। खंड विकास अधिकारी काशी विद्यापीठ को नोडल अधिकारी एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी को चार्ज अधिकारी नामित किया गया है। विकासखंड काशी विद्यापीठ के ही सांसद आदर्श ग्राम सभा-कुरूहुआ में पंचायत भवन पर 16 जुलाई को कम एवं 19 जुलाई को चौपाल आयोजित होगा। इसके लिए खंड विकास अधिकारी काशी विद्यापीठ को नोडल अधिकारी एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता को चार्ज अधिकारी नामित किया गया है। विकासखंड अराजीलाइन के सांसद ग्राम सभा- जयापुर में पंचायत भवन पर 22 जुलाई को कैंप एवं 24 जुलाई को चौपाल का आयोजन होगा। खंड विकास अधिकारी अराजी लाइन को नोडल एवं उपायुक्त श्रम रोजगार को चार्ज अधिकारी, सांसद आदर्श ग्राम सभा नागेपुर के सामुदायिक भवन पर 23 जुलाई को कैंप एवं 26 जुलाई को चौपाल का आयोजन होगा। इसके लिए खंड विकास अधिकारी अराजी लाइन को नोडल एवं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को चार्ज अधिकारी तथा विकास खंड काशी विद्यापीठ के ही सांसद आदर्श ग्राम-परमपुर के पंचायत भवन पर 29 जुलाई को कैंप एवं 31 जुलाई को चौपाल का आयोजन होगा। इसके लिए खंड विकास अधिकारी अराजीलाइन को नोडल एवं जिला उद्यान अधिकारी को चार्ज अधिकारी नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *