निधन की सूचना पर परिवार में मचा कोहराम

 

नागरिक सुरक्षा कार्यालय में दो मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि 

 

वाराणसी। चौबेपुर -डुबकिया रोड पर बस के धक्के से टकटकपुर निवासी सौरभ श्रीवास्तव उर्फ़ गोलू (36वर्ष) की मौत हो गई। नागरिक सुरक्षा के सेक्टर वार्डेन व व्यवसायी सौरभ डाक विभाग से रिटायर्ड प्रेमचंद श्रीवास्तव का इकलौता पुत्र था। मृतक को दो पुत्रियां हैं। मृत्यु की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में लोगों का रो- रो कर बुरा हाल है। घर फरसैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ रही। नागरिक सुरक्षा प्रधान कार्यालय में उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में वार्डेन और स्वयंसेवकों ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में डिवीजनल वार्डेन संजय राय, कन्हैया लाल, अरविन्द विश्वकर्मा,एडीसी इरफानुल होदा,विवेक कुमार सहित अन्य स्वयंसेवक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *