
प्रदूषण और तापमान में अंतर से खांसी
वाराणसी। बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। अस्पतालों और निजी चिकित्सकों के यहां सांस की तकलीफ, वायरल बुखार, खांसी और जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। दिन और रात के तापमान में अंतर तथा वातावरण में नमी भी लोगों की सेहत पर असर डाल रही है। अर्दली बाजार (बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने) के प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. बीके सिंह ने बताया कि दिन में हल्की धूप और रात में तापमान गिरने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ रही हैं। खासकर सांस और वायरल संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, डॉ. बबीता सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण त्वचा संबंधी समस्याओं में भी वृद्धि हुई है। डॉ. बीके सिंह ने बताया कि मौसमी बीमारियों के उपचार में होम्योपैथिक दवाएं भी कारगर साबित हो रही हैं। लक्षणों और मरीज की स्थिति के अनुसार दवाएं दी जाती हैं। उन्होंने लोगों को गुनगुना पानी पीने, अदरक, हल्दी और तुलसी का सेवन करने तथा मौसम के अनुकूल रहन-सहन अपनाने की सलाह दी। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।

Leave a Reply