
वाराणसी। मंगलवार को विशेश्वरगंज स्थित संगत चेतन मठ में सिख धर्म के संस्थापक, प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश मनाया गया।
संगत चेतन मठ के महन्त बलविंदर सिंह महाराज ने श्री गुरु नानक देव जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात उपस्थित भक्तों ने अर्पित किया।
संगत चेतन मठ के महन्त बलविंदर सिंह महाराज ने भक्तों को बताया कि गुरु नानक देव जी का जीवन और दर्शन मानवता, आध्यात्मिक चेतना तथा नैतिक मूल्यों की अनुपम प्रेरणा है।
गुरु नानक देव जी अपनी वाणी और उपदेशों से एक ओंकार,सत्य, प्रेम, करुणा एवं सेवा का संदेश देते हुए मानव जीवन को सदाचार एवं परोपकार की दिशा प्रदान की।
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भक्तों व आम जनों में प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Reply