
वाराणसी। प्राचीन छात्र एसोसिएशन उदय प्रताप कॉलेज की कार्यकारिणी समिति की बैठक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राम सुधार सिंह की अध्यक्षता में हुई। मंगलवार को आयोजित होने वाली साधारण सभा की बैठक की रूपरेखा तय की गई। साधारण सभा में एसोसिएशन का वार्षिक प्रतिवेदन और आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर एसोसिएशन की पत्रिका ‘क्षत्रिय मित्र’ तथा डॉ. केके सिंह की पुस्तक ‘यात्रा चरणों की जीवन यात्रा’ का विमोचन होगा। बैठक में आनंद विजय सिंह, डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. केके सिंह, यादवेन्द्र गोविन्द राव, भानु प्रताप सिंह और अमरनाथ सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे

Leave a Reply