
केशरी नंदन स्मृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित रहा 24 वां समारोह

वाराणसी। भदैनी स्थित जानकी घाट पर केशरी नंदन स्मृति संस्थान के तत्वावधान में मंगलवार को सांयकाल 24 वां देव दीपावली पर्व पर दीप दान, मां गंगा की भव्य महाआरती, चयनित विभूतियों को काशी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
जानकी घाट पर केशरी नंदन स्मृति संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों ने घाट की सीढ़ियों को दीपक से विभिन्न आकृति में आकर्षक ढंग से सजाया। तथा अल्पना बनाया।सांयकाल होते ही सभी दीपक को प्रज्वलित किया गया। दीपक के प्रज्वलित होते ही जानकी घाट जगमग हो गया। मां गंगा के तट की आभा सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
केशरी नंदन स्मृति संस्थान की अध्यक्ष डा उषा शाही ने संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों संग विधिवत मां गंगा जी की पूजा किया। तथा भव्य महाआरती कर सुख शांति और समृद्धि की कामना की। मां गंगा जी का पूजन, भव्य आरती जितेंद्र कुमार ने सम्पन्न कराया।
अध्यक्ष डा उषा शाही की अध्यक्षता में 24 वां काशी गौरव सम्मान से चयनित 5 विभूतियों को माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह देकर कर सम्मानित किया। संचालन महासचिव डा कैलाश सिंह विकास, धन्यवाद प्रकाश प्रभात शाही ने किया।
उक्त अवसर पर अध्यक्ष डा उषा शाही ने कहा कि आप सभी के सहयोग से आज संस्थान 24 वर्ष पूरा कर लिया है।25 वे वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। मां गंगा जी कामना है कि हम सभी को सुख शांति और समृद्धि दे।
इस अवसर पर डा उषा शाही, प्रभात शाही,डा मनीष सिंह, डा श्वेता शाही, डा कैलाश सिंह विकास, रामबाबू, मोहम्मद दाऊद, आशीर्वाद सिंह, जितेंद्र कुमार, मांशी सिंह , राधा सेठ,तेजस कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply