“काशी का न्यूज” परिवार के पत्रकार संदीप जायसवाल को पितृ शोक

वाराणसी। काशी का प्रसिद्ध समाचार चैनल ‘काशी का न्यूज़’ के संवाददाता संदीप जायसवाल के पिता, जैतपुरा क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति अमरनाथ जायसवाल (65) वर्षिय का काफी दिनों से स्वास्थ्य बिगडनें जाने के कारण इलाज चल रहा था। रविवार को सुबह सर सुंदरलाल अस्पताल (बीएचयू) मे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। शाम को उनकी शवयात्रा जैतपुरा स्थित आवास से उठकर मणिकर्णिका घाट पहुंच कर क्रियाक्रम किया गया, शव को मुखाग्नि छोटे पुत्र पत्रकार संदीप जायसवाल ने दिया। स्वर्गीय अमरनाथ परिवार में पत्नी लक्ष्मी देवी, दो पुत्र अमित जायसवाल व संदीप जायसवाल, दो बहुएं खुश्बु व राधिका, दो पोता रूबल व वीर, दो पोती आराध्या व निब्या सहित भरापूरा परिवार छोडकर गये है। शवयात्रा में भाजपा पार्सद विवेक जायसवाल, वरिष्ठ आनंद सिंह अन्ना, भाजपा नेता विष्णु गुप्ता, भाजपा नेता राधाकृष्ण जायसवाल, सपा नेता किशन दीक्षित, सर्राफा व्यवसायी अमित जायसवाल, दिलीप जायसवाल, राजन जायसवाल, रामबाबू जायसवाल, मनीष जायसवाल, प्रीतम गुप्ता सहित बडी संख्या में शहर के राजनीति दलो के नेता, व्यवसायी, पत्रकार, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *