डॉ घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में पौधरोपण के साथ मोबाइल, टैबलेट का वितरण 

 

वाराणसी। उ.प्र. सरकार की महात्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण के अंतर्गत परास्नातक के 302छात्र/छात्राओं को मोबाइल-टैबलेट का वितरण शनिवार को डॉ. घनश्याम सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय (सोयेपुर) स्थित परिसर में किया गया। शुभारम्भ मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी और डीसीएफ के चेयरमैन राकेश सिंह अलगू नें दीप प्रज्जवलन और पुष्पार्चन के साथ किया। उन्होंने परास्नातक के 302 छात्र-छात्राओं को मोबाइल टेबलेट प्रदान किया। महापौर ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य देश को तकनीकी रूप से साक्षर बनाने का है और आप देश की भलाई एवं विकास में मोबाइल तकनीकी का प्रयोग करें। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए महाविद्यालय में अध्ययनरत लगभग 4000 छात्राओं से अपने माता पिता के नाम से एक छायादार पौधरोपण करने के लिए शपथ दिलाया। मोबाइल टैबलेट के माध्यम से अन्य को प्रेषित कर पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित करनें का आह्वान किया। डीसीएफ चेयरमैन राकेश सिंह अलगू ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यक्रम पूर्व जय गुरु जी सत्संग के शिष्यों नें महाविद्यालय में आम, अमरुद, जामुन, अशोक के लगभग 50 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। स्वागत प्रबंधक नागेश्वर सिंह,विषय प्रवर्तन प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी डॉ आनंद सिंह, संचालन विपुल शुक्ला और धन्यवाद ज्ञापन डॉ विवेकानंद चौबे नें व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ दिनेश विक्रम सिंह, डॉ रचना पाण्डेय, अरविन्द चौबे, डॉ ज्योति सिंह, डॉ शिरीष प्रियदर्शी, डॉ अनूप कुमार सिंह, डॉ देवेन्द्र पाण्डेय, डॉ विनीत सिंह, डॉ संदीप कुमार राय, डॉ गौरव तिवारी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *