वाराणसी। प्रत्येक वर्ष की भांति भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण तथा पद्मश्री की उपाधियों हेतु ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गयी है, जिसके फलस्वरूप आगामी वर्ष 2025 हेतु महानुभाव/महानुभावों के बारे में संस्तुतियां राज्य सरकार द्वारा
ऑनलाइन भारत सरकार को भेजी जानी है।
उक्त जानकारी देते हुए संयुक्त आयुक्त उद्योग, वाराणसी मण्डल उमेश कुमार सिंह ने उक्त हेतु निर्धारित श्रेणी जिसमें वस्त्र उद्योग, मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र इत्यादि से संबंधित विशिष्ट कार्य करने वाले महानुभावों को बताया है कि निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र उचित माध्यम से प्रेषित करें, ताकि परीक्षणोंपरान्त शासन द्वारा आवेदन पत्रों की संस्तुति भारत सरकार को भेजी जा सके।
