
वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया शाखा की ओर से सीए. दिवस सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के तहत शनिवार को शाखा परिसर (प्रेमचंद्र नगर कॉलोनी) पांडेयपुर में ब्लड बैंक बीएचयू और एसजीआई हॉस्पिटल के साथ मिलकर “रक्तदान”,स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कैम्प का आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष सीए. सौरभ कुमार शर्मा ने स्वागत किया I उन्होंने आज के समय में स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व को बताया। हर व्यक्ति को वर्ष में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह पर
रक्तदान कर किसी के जीवन की रक्षा कर सकता है। शिविर में 65 यूनिट ब्लड स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। संयोजक सीए .करनदीप सिंह, सीए .अंकिता प्रभाकर , सीए. गुरप्रीत सिंह सीए .रोहित विशम्भरी थे। शिविर में सदस्यों एवं सीए छात्रों और उनके परिवार की सहभागिता रही। कार्यक्रम में शाखा सिकासा अध्यक्ष सीए. सोम दत्त रघु , शाखा उपाध्यक्ष सी.ए. नीरज कुमार सिंह शाखा सचिव सीए. वैभव मेहरोत्रा व शाखा कोषाध्यक्ष सीए. विकास द्विवेदी, पूर्व शाखा अध्यक्ष, सी.ए. बृजेश कुमार जयस्वाल ,सी.ए. शिशिर उपाधयाय, सी.ए. द्विजेन्द्र कुमार सिंह, सी.ए. सुकान्त रॉय ,सी.ए. जय वर्मा ,सी.ए. शिव नारयण केशरी ,सीए मोहित कुमार यादव, सीए ऋषभ वी प्रभाकर ,सी.ए. रसल बरनवाल, सी.ए. मृदुला मालू, सीए सतीश चौबे आदि थे।
