
वाराणसी। चांदमारी स्थित नवलपुर चौराहा पर रविवार को एजिलस डायग्नोस्टिक्स सेंटर का उद्घाटन हुआ। हवन-पूजन के पश्चात मुख्य अतिथि डा.जेपी सिंह ने फीता काटकर डायग्नोस्टिक्स सेंटर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत रमेन्द्र पटेल ने किया। डा.रमेश प्रसाद ने बताया कि डायग्नोस्टिक्स सेंटर पर सभी प्रकार की जांच सुविधा उपलब्ध है। संयोजन उदित पटेल,डा.रमेश प्रसाद,कमलेश कुमार, सतेन्द्र कुमार ने किया। अवसर पर डा.रामेन्द्र कुमार पटेल, आईएजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.कैलाश सिंह विकास, आशीर्वाद सिंह, उदय राज सिंह, सतेन्द्र कुमार पटेल,उदय कुमार पटेल, रमेश पटेल, कुसुम पटेल समेत चिकित्सक, समाजसेवी, स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
