नगर निगम प्रवर्तन दल 15 किग्रा प्लास्टिक ज़ब्त किए

 

वाराणसी । रविवार को नगर निगम वाराणसी प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल संदीप शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम प्रवर्तन दल ने रथ यात्रा मेले को प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त रखने हेतु अभियान चला कर सभी दुकानदारों /वेंडरों से प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दिया गया।

वहीं प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों और वेंडरों से लगभग 15 kg प्लास्टिक के थैले ज़ब्त भी किया गया l

होप वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा प्राप्त 650 कपड़े के थैलों को प्रभारी प्रवर्तन दल के नेतृत्व में रथयात्रा मेले में वितरण किया गया। लोगों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया गया।

प्रवर्तन दल कुल जुर्माना राशि रुपया 2600 मात्र वसूली की।

जब्त प्रतिबंधित प्लास्टिक लगभग 15 किग्रा मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *