वाराणसी। पिण्डरा स्थित श्री सूरभि धाम गो उत्पाद प्रशिक्षण केंद्र कनकपुर मे गो वंश आधारित प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों का हुआ प्रशिक्षण। गाय माता की पूजा आरती के साथ जैविक उत्पादक गो पालक किसान भाइयो की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला एवं गो उत्पाद प्रदर्शनी लगाया गया। मुख्य अतिथि शंकर लाल (अखिल भारतीय सह गो सेवा प्रमुख) थे। कृषि विशेषज्ञ-आनन्द प्रकाश सिंह ने गोवंश आधारित जहर मुक्त प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर देते हुए प्रकृति पर्यावरण संरक्षण हेतु भारतीय नश्ल की गाय पालना बताया समय की मांग। प्रान्त गो सेवा प्रमुख अरविंद, सह प्रान्त गो सेवा प्रमुख गणेश,विभाग गो सेवा प्रशिक्षण प्रमुख संत, संजय सिंह पशु विशेषज्ञ एंव सामाजिक कार्यकर्ता रितिका सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य अभय, प्रगतिशील किसान हरि प्रसाद शर्मा, रविशंकर, सभय नरायन सिंह संजय बबलू उमेश शर्मा हर्ष वर्धन आशुतोष मिश्रा आदि किसान प्रशिक्षण एव प्रदर्शनी मे शामिल हुए। संयोजन संजय सिंह बब्बू व संचालन संत सिंह जाठी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *