प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास का किया निरीक्षण, नवीन क्लासरूम हेतु दी स्वीकृति

 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 74 वें जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर वाराणसी शहर दक्षिणी के विधायक पूर्व मंत्री, डा नीलकंठ तिवारी ने 75 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम के तहत पांचवे दिन वार्ड बागेश्वरी देवी में प्रवास किया। प्रवास के दौरान कई विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान वार्ड में नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं संग स्वच्छता अभियान चलाया। उक्त अभियान में क्षेत्रीय नागरिकों ने भी योगदान दिया । स्वच्छता अभियान के दौरान नगर निगम के अधिकारियों को पूरे क्षेत्र को कूड़ा – मलबा मुक्त बनाए रखने हेतु निर्देशित किया।

स्वच्छता अभियान के बाद 75 दिन 75 अलग विशेष कार्यक्रम के तहत विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने स्थानीय प्राथमिक पाठशाला में स्मार्ट क्लास पद्धति से हो रहे क्लास संचालन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने पाया कि विद्यालय में क्लासरूम के आभाव में पढ़ाई में दिक्कत हो रही है। तत्काल उन्होंने विद्यालय परिसर में नवीन क्लासरुम बनवाने की स्वीकृत प्रदान कर दी l तथा वहां उपस्थित अध्यापिकाओं एवं क्षेत्रीय पार्षद से आग्रह किया की क्षेत्र के सभी बच्चों का नामांकन आवश्यक रूप से विद्यालय में कराएं।

विधायक ने बताया कि प्रतिदिन वार्ड प्रवास के दौरान इसी तरह का कोई एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया।

प्राथमिक विद्यालय तथा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में ही विधायक ने एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम के तहत, दर्जनों की संख्या में वृक्ष लगाया गया।

इसके बाद वार्ड में भ्रमण कर जनसंपर्क किया और विशिष्ठजनों से मार्गदर्शन प्राप्त किया , इस दौरान पूर्व मंत्री स्व. अमरनाथ यादव के घर जाकर उनकी धर्मपत्नी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद विधायक ने चौपाल का आयोजन कर स्थानीय नागरिकों संग विभिन्न विषयों पर चर्चा भी किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संदीप चौरसिया, महामंत्री अभय यादव, तारकेश्वर नाथ गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद यादव मुन्ना, पार्षद विवेक जायसवाल, वार्ड अध्यक्ष बृजेश जायसवाल, मंडल मंत्री सौरभ यादव, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश शुक्ला समेत सैकड़ों स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *