बीएससी कृषि की प्रवेश परीक्षा कल
वाराणसी। उदय प्रताप कालेज में शुक्रवार को बीएससी कृषि की प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा में 1564 छात्र -छात्राएं शामिल होंगे। प्राचार्य प्रो धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में आज बीएससी (जीव विज्ञान)की परीक्षा सम्पन्न हुई। जिसमें 420 सीटों के लिए 726 अभ्यर्थी शामिल हुए। 115 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में एमएससी कृषि की प्रवेश परीक्षा में 60 सीटो के लिए 444 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दिया। इसमें 60 अनुपस्थित रहे। उप नियंत्रक प्रवेश परीक्षा प्रो नागेन्द्र द्विवेदी के अनुसार प्रवेश परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
