वाराणसी। भाविप काशी प्रदेश उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा ने संस्थापक डॉ सूरज प्रकाश के 104वें जयन्ती दिवस पर सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। नर सेवा नारायण सेवा भाव से कंपोजिट विद्यालय (नया पान दरीबा) चेतगंज में कक्षा 6 से आठ तक के बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया‌।जिसमें 17 बच्चों का आंख कमजोर मिला। सरकारी डॉक्टर्स की टीम ने पिछले सप्ताह पूरे विद्यालय के बच्चों का नेत्र परीक्षण किया था । इन बच्चों का कुशल नेत्र चिकित्सकों के द्वारा पुनः परीक्षण कराकर उन्हें आवश्यकता के अनुसार दवाएं व चश्मा आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। कक्षा 6 के एक छात्र का पैर बचपन से ही खराब है। जिसका परीक्षण व उपयुक्त उपचार नीलकंठ शाखाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कराने का आश्वासन विद्यालय के प्रधानाचार्य हिमांशु सिंह को दिया। बच्चों को अल्पाहार व स्वामी विवेकानंद के चित्र बनी कापी, पेंसिल, रबर व कटर आदि वितरित किया गया। इस अवसर पर अनुज भार्गव, रवि प्रकाश बरनवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *