वाराणसी। कबीर चौरा- लहुरावीर मार्ग पर फिर सड़क धंसने की शिकायत सपा नेता विष्णु शर्मा ने विभागीय अधिकारियो से गुरुवार को किया था। शुक्रवार को सुबह कबीर चौरा- लहुरावीर मार्ग पर धंसी सड़क का मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया। विभागीय अधिकारियों से सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ( विश्वकर्मा ) ने पीडब्लूडी/जलकल महाप्रबंधक को फोन कर बताया कि कबीर चौरा से लहुरावीर मार्ग पर ( नागरी नाटक मंडली के समीप ) सड़क काफी गहरे आकार मे फिर धंसने के कारण कभी भी भीषण दुर्घटना घटित हो सकती है । आज सुबह जेसीबी मशीन से सड़क की खुदाई करना प्रारंभ कर दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *