
वाराणसी। सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ और एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने शनिवार को रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी निवासी बस दुर्घटना में मृत चन्द्रशेखर राजभर निरहू, साहिल राजभर व शिवम राजभर के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के शिकार तीनों युवक काफी कम उम्र के थे तीनो के परिवार की आर्थिक स्थिति भी काफी दयनीय है। उन्होंने पार्टी से आर्थिक मदद का दिलाने आश्वासन भी दिया।
