
रिपोर्ट उपेन्द कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़।सरायमीर पुलिस ने बस्ती नहर पुलिया के पास से चोरी के सामान व कट्टा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
सरायमीर थाने के उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराह को सूचना मिली कि बीते दिन शेरवा व ओहदपुर में जो चोरी हुई थी ।उसको एक नशेडी किस्म का लड़का चोरी किया हैं ।जो इस समय बस्ती नहर पुलिया से शेरवा जाने वाली रोड पर स्थित निर्माणाधीन राजकीय महिला डिग्री कालेज के पास खड़ा किसी व्यक्ति का इन्तजार कर रहा हैं। उसके पास तमंचा भी है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद दानिश पुत्र इसरार अहमद निवासी ग्राम सिरसाल थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ उम्र करीब 22 वर्ष बताया तथा इसके कब्जे से एक अदद तमंचा, एक अदद जिन्दा कार0 .315 बोर व कुल 6850/- रूपये व एक अदद पीली धातू की लाकेट, एक जोड़ी सफेद धातु पायल बरामद हुआ।
पुलिस ने अभियुक्त मोहम्मद दानिश पुत्र इसरार अहमद सा0 सिरसाल थाना रानी की सराय का चालान कर दिया।
