
वाराणसी।काशी में होने वाले स्वास्थ्य परिचर्चा में परामर्श मेदान्ता गुड़गांव के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय मित्तल देंगे।
लहरतारा में आयोजित श्री अग्रसेन युवा मंच-काशी परिवार की बैठक में निर्णय लिया गया।रविवार 21 जुलाई2024 को “हृदय” एक स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा ।कार्यक्रम लहुराबीर स्थित IMA भवन के द्वितीय तल पर SK चौधरी हॉल में शाम 4 बजे से आयोजित है ।
मेदान्ता हॉस्पिटल गुड़गांव के वाईस चेयरमैन एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय जी मित्तल रहेंगे।
बैठक में अध्यक्ष अतुल अग्रवाल श्याम के दास, महामंत्री सौरभ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, हृदेश अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, अमन अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, गौतम अग्रवाल के साथ साथ श्री श्याम दरबारी मंडल के मंत्री श्री अभिषेक अग्रवाल एवं अन्य कई गणमान्य उपस्थित थे












Leave a Reply