वाराणसी। सपा के राष्ट्रीय सचिव / पूर्व मंत्री एवं अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा एक दिवसीय दौरे पर रविवार को पहुँचे। सर्किट हाउस मे पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ( विश्वकर्मा ) के नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। रामआसरे विश्वकर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओ एवं समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगो से मुलाकात किया । विगत दिनो मीरघाट गोलीकांड हमले मे सपा नेता विजय यादव “विज्जू” के आवास पहुंचकर कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के विधान चुनाव मे अभी से एकजुट होकर जनता के बीच रहकर जनसमस्याओ के प्रति तत्पर रहने का निर्देश दिया। विधान सभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनवाने के लिए उत्सुक है। हम सभी को जनता के बीच रहकर सेवा कर समर्थन बनाने के लिए तत्पर रहना होगा। स्वागत करने वालो मे सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ( विश्वकर्मा ), पार्वती कन्नौजिया,राजेश अग्रहरी,सुशील विश्वकर्मा, लालू यादव, दिनेश यादव, आदि थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *