वाराणसी। भाविप शिवा और एसबीआई गिलट बाजार की ओर से सोमवार को वनवासी बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित ‘ सेवा समपर्ण संस्थान’ तरना (हरहुआ) मे छात्रावास के 41 बच्चों को स्कूल ड्रेस प्रदान किया सभी बच्चे किसान इंटर कालेज हरहुआ में पढ़ते है। विद्यालय का नया सत्र शुरू होने जा रहा है। ड्रेस वितरण के बाद शाखा प्रबंधक निशा ने कहा कि बैंक बच्चो के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा। संचालन अखिलेश तिवारी, धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद नारायण सिंह ने किया।

इस अवसर पर आशीष,भाविप से अखिलेश तिवारी, कौशल शर्मा, मोहन रौंनियार,प्रदीप चौरसिया, अखिलेश गौड़, जयन्ती लाल साह, श्याम प्रकाश , अशोक कोठारी,श्रीमती प्रतिमा तिवारी, श्रीमती शालिनी गौड़ , मीना अग्रवाल , सुप्रिया श्याम, तारा शर्मा,नीलम रौनियार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *