
वाराणसी।आज धरती की जो स्थिति और दुनिया की जो स्थिति है उसमें पर्यावरण इतना ज्यादा प्रदूषित हो गया है इसके कारण अनेकों रोगों की उत्पत्ति रही है।बारूद के धुएँ से सम्पूर्ण वातावरण आच्छादित है।स्वंय आत्मसात कर अपने वृक्षारोपण कर जन-जागरण करने की जरूरत है।
उक्त विचार सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने आज कुलपति आवास से सनबीम वोमेन्स कालेज,वरुणा के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कर उद्घाटन किया ।
कुलपति प्रो शर्मा ने कहा कि पौधारोपण का कार्य बहुत ही पूण्य का कार्य है। मानसून आ रहा है और इस समय पौधा लगाना बहुत ही सराहनीय कार्य है और इस सराहनीय कार्य में लगे सभी छात्रों व अध्यापकों को शुभकामनाएं दिये।
कुलपति प्रो.बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। फल-फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़-पौधों से ही होती है। इसके माध्यम से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है।
कुलसचिव राकेश कुमार ने वृक्षारोपण को कई पुत्रों के फल के बराबर बताया।
उस दौरान छात्र कल्याण संकाय प्रमुख प्रो हरिशंकर पाण्डेय एवं निदेशक प्रकाशन डॉ पद्माकर मिश्र ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
प्रारम्भ में आवास पर 11 विभिन्न प्रकार के पौधरोपण कर इस महापर्व का शुभारंभ किया गया।इसके साथ विश्वविद्यालय परिसर में मे भी आज उनके साथ वृक्षारोपण किया गया।
उक्त अवसर पर कुलसचिव राकेश कुमार, प्रो.हरिशंकर पांडेय,डॉ. पद्दमाकर मिश्र, सनबीम वोमेन्स कालेज एवं एनजिओ ने छात्र- छात्राएं ने आदि उपस्थित होकर सहभाग किया।
