वाराणसी। मंगलवार को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के अध्यापक परिषद के आमसभा की बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में निर्णय हुआ कि वर्तमान अध्यापक परिषद का कार्यकाल समाप्त हो चुका है इसलिए नये सत्र का निर्वाचन आवश्यक है। सभी सदस्यों ने आम सहमति से प्रो कमलाकांत त्रिपाठी को निर्वाचन आधिकारी नियुक्त किया।
प्रो कमलाकांत त्रिपाठी अध्यापक परिषद के संविधान के अनुसार चुनाव सम्पन्न करायेंगे।
उक्त बैठक में प्रो रामकिशोर त्रिपाठी, प्रो रामपूजन पाण्डेय,प्रो जितेन्द्र कुमार सिंह, प्रो हरिशंकर पाण्डेय, प्रो रजनीश कुमार शुक्ल, प्रो शैलेश कुमार मिश्र, प्रो अमित कुमार शुक्ल सहित सभी अध्यापक उपस्थित थे।
यह जानकारी प्रो शैलेश कुमार मिश्र ने दी है
