वाराणसी। मंगलवार को शंकराचार्य जी महराज मुम्बई से वायुमार्ग द्वारा बाबतपुर हवाईअड्डा पहुंचने पर सन्तों ने जोरदार स्वागत,अभिनंदन व वंदन किया।

परमधर्माधीश जी महाराज सड़क मार्ग से हरिचन्द्र घाट मार्ग पहुंचे। उपस्थित भक्तों,सन्तों,वैदिक आचार्यों व वैदिक छात्रों ने डमरू के थाप पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत करते हुए शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ तक ले गए।जहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य ब्रम्ह्चारी प्रधान पुरुषेश्वरानंद जी ने शंकराचार्य जी महाराज का चरण पादुका पूजन किया गया।

समस्त आयोजन में सर्वश्री:- साध्वी पूर्णाम्बा दीदी,शारदम्बा दीदी, ब्रम्ह्चारी मुकुंदानंद, ब्रम्ह्चारी परमात्मानंद,मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय, डॉ गिरीशचन्द्र तिवारी, रवि त्रिवेदी, यतीन्द्र चतुर्वेदी, अजित श्रीवास्तव,रमेश उपाध्याय,सतीश अग्रहरी,राकेश पाण्डेय,सुजीत यादव,अनुराग दुबे,अजय सिंह,चांदनी चौबे, नीलम पाण्डेय,अनिल तिवारी, रामचन्द्र सिंह,आशीष गुप्ता, आर्यन सुमन पाण्डेय,पीयूष तिवारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *